मंदसौर: मंदसौर जिले में अगले तीन दिन बारिश की संभावनाः आज साफ रहेगा मौसम, बरसात के आसार नहीं
लोकल वेदर सिस्टम के वजह से एक दो स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास बना हुआ है, मौसम विभाग ने 21 से 23 जून तक बारिश होने की संभावना जताई है,अगले दो दिन में मानसून रफ्तार पकड़ेगा। यह महाराष्ट्र के विदर्भ को पार करते हुए मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बड़े हिस्से में पहुंचेगा,