तिर्वा: ठठिया के बेहटा गांव में खेल-खेल में किशोर के गले में रस्सी कसने से हुई मौत, परिजनों में मचा हड़कंप
Tirwa, Kannauj | Sep 15, 2025 तिर्वा : घर पर भाई-बहन के साथ खेल रहे किशोर के गले में रस्सी का फंदा कस गया। इससे किशोर की हालत नाजुक हो गई। स्वजन ने राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। वहां डाक्टर ने मौत की पुष्टि कर दी। शव को मर्च्यूरी में रख दिया गया। जानकारी पुलिस को दे दी गई।