गोला प्रखंड के बरियातू एवं हेंसापोड़ा सहित अन्य पंचायतों में मंगलवार को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बरियातू में मुखिया राज कुमार साव के द्वारा जरुरत मंद लोगों के बीच में कंबल का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कड़ाके की ठंढ पड़ रही है। जिसे देखते हुए झारखंड सरकार ने कंबल उपलब्ध कराया है।