मधेपुरा में मद्य निषेध विभाग की टीम ने मुरलीगंज थाना क्षेत्र में छापेमारी कर चुलाई शराब बरामद की है। सोमवार को विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार टीम ने मुरलीगंज थाना क्षेत्र के जोरगामा जाने वाली सड़क पर छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पांच लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई।