मोतिहारी: विशुनपुर बरवा टोला चौक के पास से पुलिस ने चार अपराधियों को हथियार कारतूस व मादक पदार्थ के साथ किया गिरफ्तार
SP कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर सहायक पुलिस अधीक्षक मोतिहारी सदर शिखर चौधरी के नेतृत्व में विशुनपुर बरवा टोला चौक के पास से पुलिस ने छापेमारी कर 4 अपराधियों को कारतूस, हथियार व मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में बबलू कुमार सहनी उर्फ लालू सहनी, रमेश सहनी, भास्कर सहनी व दीपक कुमार शामिल हैं।