मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इंद्रापुरम कॉलोनी स्थित साठ फुटा रोड पर सोमवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक रबर फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और फैक्ट्री से उठते काले धुएं के घने गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगे।