शाहजहांपुर: कैंट में लाइन इंटरनेशनल ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए, कार्यक्रम में एडीएम अरविंद कुमार भी शामिल हुए
शाहजहांपुर में आज सामाजिक संस्था लाइन इंटरनेशनल ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। इस दौरान ADM वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने कार्यक्रम में पहुंचकर कंबल वितरित किए। इस दौरान एडीएम ने जिले भर की सामाजिक संस्थाओं से शीत लहर के चलते की मदद करने के लिए आगे आने को कहा है। इस दौरान मौके पर अधिकारियों ने बाल विवाह रोकने के लिए सभी को शपथ भी दिलवाई।