बताते चले की मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग पर राजगढ़ थाना क्षेत्र के भावा बाजार के पास शुक्रवार की शाम करीब 7:00 बजे सतेसगढ़ निवासी अखिलेश प्रसाद 40 वर्ष अपनी बाइक से मिर्जापुर की ओर जा रहे थे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई जिसमें उनके दाहिने पैर की एक उंगली कट गई और अन्य जगह भी चोटे आई है सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस नेघायल को राजगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया