रविवार को शाम 7 बजे के करीब दुमका जिला के मुफस्सिल थाना के विजयपुर पुल पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई जबकि बाइक चालक घायल हो गया जिसे इलाज के लिए दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची मुफस्सिल थाना की पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम समाप्त कराया।