दरभंगा: आज भाकपा माले जिला कार्यालय पर महागठबंधन दलों का एक साझा संवाददाता सम्मेलन का आयोजन हुआ।
संवाददाता सम्मेलन में राजद के प्रदेश महासचिव उमेश राय, भाकपा(माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव, सीपीआई जिला सचिव नारायण जी झा, किसान सभा के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार चौधरी, सीपीएम जिला सचिव मंडल सदस्य दिलीप भगत, गोपाल ठाकुर, प्रिंस राज शामिल थे। इस अवसर पर नेताओ ने कहा की आज भाजपा - जदयू की सरकार एम्स को लटकाने अटकाने भटकाने का काम कर रही है।