जिलाधिकारी सत्य प्रकाश व पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक ने आगामी माहों में पड़ने वाले विभिन्न त्यौहारों दिनाँक 15 फरवरी को महाशिवरात्रि, 02 मार्च को होलिका दहन, 21 मार्च को ईद उल फितर आदि त्यौहार पर शॉन्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की और त्यौहारों के दौरान कानून व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।