पीलीभीत: पिपली कुरुक्षेत्र की जनक्रांति रैली में पीलीभीत के किसानों ने भाग लिया, ट्रेड समझौते के खिलाफ गरजे किसान
हरियाणा के पिपली कुरुक्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के तत्वावधान में आयोजित जनक्रांति रैली में हजारों किसानों ने पहुंचकर भारत-अमेरिका ट्रेड समझौते के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। रैली में किसानों ने एक स्वर में कहा कि यदि यह समझौता वापस नहीं लिया गया तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। रैली का नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने किया