लखीमपुर: ढखेरवा पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने साइकिल सवार पति-पत्नी को मारी टक्कर,पति की मौके पर हुई मौत
सदर कोतवाली क्षेत्र के महेवागंज निवासी छत्रपाल पुत्र भगवान दिन की सड़क हादसे में मौत हो गई है। बीते दिन छत्रपाल अपने पैतृक गांव मल्लबेहड़ में गए हुए थे।बीती शाम ढखेरवा चौराहे पर साइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। ढखेरवा पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी थी। छत्रपाल की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई थी।