रायबरेली: कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी किए गए ई रिक्से के साथ एक अभियुक्त को कासीराम कालोनी से गिरफ्तार कर भेजा जेल
ई रिक्शा चुराने वाले वांछित अभियुक्त को कोतवाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।विगत 4 सितंबर को महिला जिला चिकित्सालय के सामने एक व्यक्ति अपना ई-रिक्शा खड़ा कर मरीज को देखने गया था।तभी चोरों के द्वारा रिक्शा को चोरी कर लिया गया था।पुलिस मे शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने,चोरी किए गए रिक्शा एवं चोरी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।