मुंगेर: मुंगेर के बबुआ गंगा घाट समेत कई गंगा घाटों पर अस्तगामी सूर्य को अर्घ्य दिया गया
Munger, Munger | Oct 27, 2025 मुंगेर के बबुआ गंगा घाट सहित विभिन्न गंगा घाटों पर सोमवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया गया। हजारों की संख्या में श्रद्धालु और शहरवासी इस मौके पर मौजूद रहे। पूरे गंगा घाटों पर आस्था और श्रद्धा का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। मंगलवार सुबह उदयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर छठ महापर्व का समापन किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क