डुमरा: सीतामढ़ी में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का बिगुल, 2 अप्रैल को प्रखंड मुख्यालयों पर होगा प्रदर्शन
सीतामढ़ी: महंगाई और बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिला कांग्रेस मुख्यालय ललित आश्रम, गांधी मैदान में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक भावना झा ने भाजपा-जदयू सरकार पर जमकर निशाना साधा।