फतेहाबाद: फतेहाबाद में ₹1.40 करोड़ की लागत से बनेगा बारात घर, विधायक छोटेलाल वर्मा ने दी जानकारी, जमीन की तलाश
फतेहाबाद में एक करोड़ 40 लाख रुपए की लागत से बारात घर का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए जमीन के तलाश शुरू कर दी गई है। क्षेत्रीय विधायक छोटेलाल वर्मा ने शनिवार को तहसील मुख्यालय पहुंचकर एसडीएम फतेहाबाद से मुलाकात की तथा इस संदर्भ में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसके लिए मडायना, डबरई एवं फतेहाबाद में जगह चिन्हित की जा रही है।