जीरापुर के नजदीकी ग्राम नयागांव में चल रही श्रीराम कथा के चतुर्थ दिवस पर आज रविवार की दोपहर 2:00 बजे कथा वाचक पंडित श्रीधर सुरेश नागर ने श्रद्धालुओं को रामकथा का भावपूर्ण श्रवण कराया। उन्होंने कहा कि रामकथा हमें यह सिखाती है कि स्वयं भगवान श्रीराम को भी जीवन में दुखों का सामना करना पड़ा।