पूरनपुर: ईदगाह में ईद पर सपा नेत्री आरती महेंद्र का सराहनीय प्रयास, लगाया सेवा कैंप
पूरनपुर में ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर शनिवार समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आरती महेंद्र ने सपा नगर अध्यक्ष हाजी लाडले के साथ मिलकर सेवा भाव का परिचय दिया। इस दौरान ईदगाह पर कैंप लगाकर राहगीरों और नमाजियों को ठंडे पानी की बोतलें वितरित की गईं।