झांसी: बरुआसागर भाजपा मंडल अध्यक्ष रुपेश नायक को हिस्ट्रीशीटर से है जान का खतरा, वीडियो बनाकर किया वायरल
Jhansi, Jhansi | Aug 24, 2025 बरुआसागर के भाजपा मंडल अध्यक्ष रुपेश नायक ने एक वीडियो जारी कर अपनी जान को खतरा बताया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में उन्होंने कहा कि बरुआसागर के कुछ हिस्ट्रीशीटर और अपराधी उनके खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं और उनकी हत्या कराना चाहते हैं। रूपेश नायक ने वीडियो के माध्यम से जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।