फूलियाकलां से अपने रिश्तेदार के विवाह में शामिल होने के लिए मुंबई जा रहे युवकों की कार कनेछनकलां के समीप दुर्घटनाग्रस्त हों गई। हादसे में 1युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वही 3 गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने मृतक के शव को फूलियाकलां अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया वहीं 3 घायलों को शाहपुरा जिला अस्पताल में उपचार के लिए भेजा जहां से भीलवाडा रेफर किया गया।