गोपालगंज: बरौली रोड पर कार की टक्कर से सड़क पार कर रहे युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र के बरौली रोड में कार के चपेट में आने से पैदल सड़क पार कर रहे एक युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई। इस बात की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।