झाझा रेलवे क्षेत्र में अनाधिकृत कब्जे के खिलाफ रेलवे प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुधवार को दोपहर 12 बजे रेलवे कॉलोनी में स्थित चार जर्जर एवं परित्यक्त आवासों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। रेलवे आवास संख्या 406, 405 और 411 सीरीज के इन आवासों में लंबे समय से लोग अवैध रूप से रह रहे थे। बंद पड़े आवासों में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगने से आसपास के रेलकर्म