पिपरा: हरिहरगंज में रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु शामिल हुए, जगह-जगह हुआ स्वागत
Pipra, Palamu | Mar 27, 2026 हरिहरगंज में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार के शाम 6 बजे हरिहरगंज में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पारंपरिक हथियारों के साथ शामिल हुए। जबकि कई स्थानों से अखाड़ा झंडा एवं आकर्षक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।