सरदारशहर: शनि मंदिर के पास मोटरसाइकिल में लगी अचानक आग से मची अफरा-तफरी, आसपास के लोगों ने पाया आग पर काबू
सरदारशहर के शनि मंदिर घंटाघर रोड पर एक मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया जिसके चलते आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बन गया। जिस जगह मोटरसाइकिल के आग लगी उसके आसपास कई अन्य मोटरसाइकिल भी खड़ी थी। जिसके चलते लोगों को लगा कि अन्य मोटरसाइकिल में भी आग लग सकती है।