25 नवंबर मंगलवार को साधु टी एल वासवानी के जन्म दिन पर सहारनपुर महानगर में सभी सलाटर हाउस व मीट की दुकानें बंद रहेंगी। प्रदेश शासन के निर्देश पर निगम के पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा ने इस सम्बंध में सोमवार शाम 6:00 बजे निर्देश जारी किये गए हैं।