गोमिया: मुरुबंदा स्थित आवास में अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सह पूर्व विधायक से मिले ललपनिया के दर्जनों पदाधिकारी
Gumia, Bokaro | Apr 5, 2024 मुरुबंदा स्थित आवास में अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सह पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो से बाहा पोरब सरना समिति कोचाकुल्ही ललपनिया के पदाधिकारी ने भेट की। समिति ने अध्यक्ष को आगामी 11 अप्रैल को आहुत TTPS के पांच विस्थापित आदिवासी टोला के सामूहिक सरहुल महोत्सव के लिए बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का निमंत्रण पत्र सोपा।