मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र की आशियाना कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तीन मंजिला मकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक ही परिवार के चार लोग और एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर निजी अस्पताल पहुंचाया।