उन्नाव जिले के सफीपुर क्षेत्र में मंगलवार शाम 7 बजे माढ़ापुर मार्ग पर मुझैया गांव के पास तेज रफ्तार बाइक और साइकिल की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में साइकिल सवार बिहारी लाल (45) की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार अनुज (28) गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि बिहारी लाल गेहूं की बोरी लेकर आटा चक्की जा रहे थे, तभी सामने से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। स्