जमुई: ढंड गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, 112 की पुलिस ने सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Jan 10, 2025 जमुई- लखिसराय मुख्य मार्ग पर ढंड गांव के पास गुरुवार की रात 9:00 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक बुरी तरह घायल हो गया।सूचना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम द्वारा घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्रारंभिक उपचार के बाद देर रात परिजन बेहतर इलाज के लिए निजी क्लिनिक लेकर चले गए।