नामकुम: रांची एयरपोर्ट पहुंचे भारत और दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट खिलाड़ी, जेएससीए स्टेडियम में होगा वनडे मुकाबला
Namkum, Ranchi | Nov 27, 2025 रांची एयरपोर्ट पर गुरुवार शाम करीब सात बजे भारत और दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट खिलाडी पहुंचे। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 30 नवंबर को जेएससीए स्टेडियम में वनडे मुकाबला होना है। इस दौरान रांची एयरपोर्ट पर काफी संख्या में क्रिकेट फैंस मौजूद रहे और अपने पसंदीदा खिलाड़ी की एक झलक पाने को आतुर दिखे।