छिबरामऊ: रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एक नाले में अज्ञात युवक का शव स्थानीय लोगों ने देखा, पुलिस को दी सूचना
छिबरामऊ के रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एक नाले में अज्ञात युवक का शव स्थानीय लोगों ने पढ़ा देखा तो घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी। मंगलवार की सुबह 8:35 पर स्थानीय लोगों ने नाले में शव पड़ा देखा तो आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक के पास एक कीपैड मोबाइल पैरों में फौजी वाले जूते काली पैंट एक जैकेट पहना हुआ है।