आरा: धवरी गांव के समीप ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर में ट्रैक्टर चालक की मौत, सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
Arrah, Bhojpur | May 12, 2025 सहार थाना क्षेत्र के धवरी गांव के समीप रविवार मध्य रात्रि में ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर में ट्रैक्टर चालक स्थानीय थाना क्षेत्र के मझोलिया गांव निवासी धनजी सिंह के पुत्र प्रकाश कुमार की मौत हो गई मौत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व परिजन द्वारा शव अपने कब्जे में लेकर सोमवार सुबह 6:30 बजे आरा सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम।