घाघरा: 4 जनवरी को लालपुर गांव में लगने वाले महदनिया माघ मेला की तैयारी को लेकर ग्रामीणों की बैठक आयोजित
Ghaghra, Gumla | Jan 1, 2026 लालपुर गांव में आगामी 4 जनवरी को लगने वाले महदनिया माघ मेला की तैयारी को लेकर लालपुर गांव में तीन गांव के ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में लालपुर,पोढ़ा,बसार टोली, गांव के ग्रामीण शामिल हुए। जहां आगामी 4 जनवरी को लगने वाले मेले को ऐतिहासिक बनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया।