कटिहार: वार्ड संख्या 24 में जल जमाव की समस्या के समाधान के लिए विधान पार्षद पहुंचे, दिए निर्देश
शुक्रवार की शाम विधान पार्षद अशोक अग्रवाल जल जमाव की समस्या की सूचना मिलने के बाद वार्ड संख्या 24 पहुंचे। जहां उन्होंने वार्ड वासियों की जलजमाव समस्या से अवगत हुए। उन्होंने बहुत जल्द जल जमाव की समस्या को दूर करने का आश्वासन वार्ड वासियों को दिया। उन्होंने कहा कि बरसात के दिनों में यहां की स्थिति काफी विकराल हो जाती है।