उदयपुर जिले के ढावा पंचायत के समीप श्वानों के झुंड ने एक राष्ट्रीय पक्षी मोर पर हमला करके गंभीर घायल कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने श्वानों के झुंड से मोर को बचाकर वन विभाग के सुपुर्द कर दिया। शनिवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार पंचायत कार्यालय के समीप मुख्य रोड़ पर राष्ट्रीय पक्षी मोर विचरण कर रहा था। खेतो से आए श्वानों के झुंड ने मोर पर हमला कर दिया।