भरथना: भरथना तहसील क्षेत्र के मनियामंऊ से NH-19 पर तेज रफ्तार वाहन के कहर में 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत
भरथना तहसील क्षेत्र के मानियांमऊ गांव के सामने NH-19 पार करते समय शनिवार शाम करीब 6:30 बजे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।मृतक की पहचान लौहन्ना चौराहा निवासी कैलाश (45) के रूप में हुई है, जो परिवार के साथ बिसौली घाट में साढू के यहां शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।