जबेरा: पुरनयाऊ के पास ब्रेक फेल होने से दो ट्रकों की हुई भिड़ंत, एक चालक गंभीर रूप से घायल, जबलपुर रेफर
Jabera, Damoh | Jan 15, 2025 जबेरा थाना अंतर्गत पुरनयाऊ के पास बुधवार की शाम ही दिशा में जा रहे दो ट्रक में से आगे जा रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया जिससे पीछे का ट्रक उसमें जा लगा जिससे ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां पर पदस्थ डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जबलपुर रेफर कर दिया