जांजगीर चांपा जिले के बलौदा विकास खंड के कोसमंदा गांव के सतबहिनीया मंदिर के पास रोड और नाली की सफाई कराया गया है. लोगों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. नाली से बदबू, पानी का निकासी सहित अन्य समस्याओं से ग्रामीण परेशान थे। यहां, सरपंच संजय रत्नाकर ने कहा कि ग्रामीणों की बार बार शिकायत आ रही थी कि रोड में आने जाने के लिए परेशानी होती है।