गोपालगंज: अरार मोड़ के पास उत्पाद विभाग ने 184 लीटर देसी शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
उत्पाद विभाग की टीम ने विशेष अभियान के तहत अरार मोड़ के पास छापेमारी कर एक कार से 184 लीटर देसी शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने रविवार को शाम 5 30 बजे बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर वाहन की जांच की गई, जिसमें भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया। बरामद शराब और वाहन को जब्त कर लिया गया है।