गुरुवार को दोपहर 1:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार दरगाह थाना क्षेत्र के तारागढ़ की पहाड़ियों में संदिग्ध अवस्था में बुजुर्ग का शव मिला, सूचना पर दरगाह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सब को कब्जे में लिया मृतक के जेब में रखे आधार कार्ड से मृतक की पहचान हुई, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद पुलिस के द्वारा शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।