बड़ौद: बड़ोद में मां दुर्गा बाल उत्सव समिति बीजानगरी में मां हर सिद्धि माता मंदिर से लाई ज्योत, लगातार 30 वर्ष से चल रही परंपरा
शारदीय नवरात्र के आरंभ के साथ गुरुवार 3 अक्तूबर से 9 दिनी देवी आराधना का दौर शुरू हो गया है।इसी को लेकर जिले के बड़ोद मैं मां दुर्गा बाल उत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रसिद्ध बीजानगरी स्थित मां हरसिद्धि मंदिर से समिति द्वारा ज्योत लाई गई।बता दे की पिछले 30वर्षों से 18 किलोमीटर पैदल चलकर ज्योत लाई जा रही है।