औरंगाबाद: ढिबरा थाने में प्रतिनियुक्त सिपाही की सड़क हादसे में हुई मौत, पुलिस बल शोकमग्न, दी गई श्रद्धांजलि
ढिबरा थाना में सीसीटीएनएस में प्रतिनियुक्त सिपाही राकेश कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. वैसे मृतक सिपाही राकेश कुमार नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खर्राट गांव के रहने वाले थे. दो दिन पहले ही वह ढिबरा थाना से पांच दिनों की छुट्टी लेकर अपने गांव गए थे. रविवार की रात अपने गांव के ही आसपास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे.