झुंझुनू: झुंझुनू के हुकुमपुरा गांव में अवैध खनन के खिलाफ 13 दिन से चल रहा धरना, धरनार्थियों ने प्रशासन पर मिलीभगत का लगाया आरोप
झुंझुनू के हुकुमपुरा गांव में अवैध खनन के खिलाफ 13 दिन से कड़कड़ाती ठंड में भी लगातार धरना जारी है धरने पर बैठे गांव के लोगों ने शनिवार शाम 4:00 बजे के आसपास मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि अवैध खनन माफियाओं के साथ प्रशासन भी मिला हुआ है अगर ऐसा नहीं होता तो अब तक कार्रवाई जरूर होती अब मजबूर होकर चार गांव के लोगों को तहसील मुख्यालय का घेराव करना पड़ेगा