गुना नगर: केनरा बैंक गुना ने पीएम आवास पर लगाया ताला, ऋण विवाद में परिवार सड़क पर, बैंक के बाहर धरने पर बैठा
गुना बांसखेड़ी में पीड़ित भोगीराम सेन के पीएम आवास में 6 नवंबर को केनरा बैंक टीम ने भारी पुलिस बल के साथ ताला लगा दिया। बेघर परिवार सड़क पर आ गया और केनरा बैंक के बाहर जाकर धरने पर बैठ गया। भोगीराम सेन का आरोप है बैंक ऋण खाते का विवरण और पीएम आवास योजना की सब्सिडी की जानकारी नहीं दे रहा। वहीं बैंक अधिकारी बोले, कार्यवाही नियम और प्रक्रिया के अनुसार हुई है।