बांसडीह- बेरूवारबारी मुख्य मार्ग पर मंगलवार के दिन नहर के समीप साइकिल व बाइक की जोरदार टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य बांसडीह इलाज के लिए भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्तिथि को देखते हुए जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।