➡️ संयुक्त संचालक पशुपालन डॉ. रावत ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा
➡️ पशु चिकित्सालय मुलताई का किया औचक निरीक्षण
संयुक्त संचालक पशुपालन विभाग डॉ. राजू रावत ने जिले की पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। बैठक में विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
समीक्षा के दौरान मुख्य रूप से आधार अपडेशन, हिरण गर्भा अभियान के अंतर्गत कृत्रिम गर्भाधान, आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना तथा लखपति गोपालक दीदी योजना की प्रगति की जानकारी ली गई। अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इसके पश्चात संयुक्त संचालक डॉ. रावत ने राष्ट्रीय पशुधन मिशन योजना अंतर्गत ग्राम राठीपुर बैतूल में नवदीप महारानवर की योजना का निरीक्षण किया। वहीं डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना अंतर्गत ग्राम बयावाड़ी, बैतूल बाजार निवासी छोटेलाल पवार की योजना का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने पशु चिकित्सालय मुलताई का औचक निरीक्षण भी किया तथा संस्थान में उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं विभागीय कार्यों की जानकारी ली। इसके साथ ही ग्राम हिवरखेड़ निवासी श्री राजेश पाल के फार्म का भी भ्रमण किया। राजेश पाल राष्ट्रीय पशुधन मिशन योजना के अंतर्गत प्रथम सब्सिडी प्राप्त पशुपालकों में शामिल हैं।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Animal Husbandry, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul
Betul, Madhya Pradesh | Sep 13, 2026