गुरुवार शाम 5 बजे विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने पिपरवार क्षेत्र के बचरा में बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की हत्या की घटना के विरोध में मशाल जुलूस निकाला और प्रदर्शन किया। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पीपल चौक बचरा में एकत्रित हुए और वहां से जुलूस की शक्ल में बचरा बाजार अस्पताल चौक थाना चौक अंबेडकर चौक होते हुए बचरा चार...