कानपुर: कल्याणपुर थानाक्षेत्र में शराब के लती अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
कल्याणपुर, श्यामा विहार, नई बस्ती मिर्जापुर निवासी दुर्गेश ने शनिवार 2 बजे बताया कि वह और उसका छोटा भाई जितेंद्र काकादेव व कल्याणपुर में सैलून संचालक है। पिता राकेश कुमार (55) शराब के लती थे। शुक्रवार दोपहर पत्नी को छत पर गेहूं फैलाने के लिए भेज कर खुद कमरे में जााकर फांसी लगा ली। आज 3 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।