थानेसर: प्रचार-प्रसार आज सायं 6 बजे हुआ बंद, सभी सम्बन्धित टीमें फील्ड में रहकर सजगता से कार्य करें
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राजेश जोगपाल ने कहा कि आज सायं 6 बजे प्रचार-प्रसार बंद हो गया है, इसलिए सभी सम्बन्धित टीमें फील्ड में रहकर जीरो टोलरैंस के तहत सजगता से कार्य करना सुनिश्चित करें। कहीं पर पब्लिक स्थानों पर प्रचार सामग्री चस्पा ना हो, चुनाव डयूटी में लगे अधिकारी व कर्मचारी टीम भावना के साथ कार्य करते हुए चुनाव का सफलतापूर्वक आयोजन करवाए।